फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Prime accused in farmer's murder arrested

Hamirpur News: किसान की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prime accused in farmer's murder arrested
कैंथा गांव में हुई थी घटना, कुल्हाड़ी से 18 वार कर की थी हत्या
विज्ञापन


फोटो 31 एचएएमपी 07- राठ कोतवाली में आरोपी दृगसिंह। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। कैंथा गांव में किसान की हत्या मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी से छह बड़े व 12 हल्के जख्म मिले हैं।
गांव में बुधवार दोपहर वीरपाल राजपूत (55) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह खेत में जानवर चराने गए थे। बेटे विपिन राजपूत ने गांव के ही दृगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत व कृष्णपाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि आरोपियों से परिवार की रंजिश चल रही है। दो बार पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हत्याकांड में वांछित दृगसिंह (58) को गांव के नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 18 चोटें पाईं गईं हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल अनूप सिंह, एसआई शिवमणि मिश्रा, कांस्टेबल दिलीप कुमार, निर्भान सिंह राजपूत, बलवीर यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

फोटो 31 एचएएमपी 08- राठ कोतवाली में बरामद ट्रैक्टर के साथ आरोपी पवन। स्रोतः पुलिस
राठ (हमीरपुर)। घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ट्रैक्टर भी बरामद हो गया। महोबा के चरखारी थाने के बम्हौरी बेलदारन निवासी हरि सिंह ने बताया कि नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ले में किराये पर रहते हैं। 28 जुलाई की रात ट्रैक्टर घर के बाहर से रात करीब एक बजे चोर हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शुक्रवार को पनवाड़ी मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे मझगवां थाने के लिधौरा गांव निवासी पवन यादव पुत्र दृगपाल यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed