{"_id":"6a6cefd329c1affce70b3547","slug":"teenage-girl-molested-family-members-beaten-up-for-protesting-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143231-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्करा हमीरपुर। कस्बा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता के परिजन को पीट दिया।
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को गांव के दर्शयान बाबा का मेला एवं भंडारा था। बेटी अपनी चचेरी बहन संग मेला देखने गई थी। घर लौटते समय गांव के चार लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की। परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार को थाने में शिकायती पत्र देने पहुंची तो उन्हें भगा दिया गया। वहीं, आरोपियों ने पीड़िता के घर आकर मामले को दबाने व राजीनामा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
उधर, आरोपियों का कहना है कि घटना मेले में साधारण सी बातचीत को लेकर हुई लेकिन किशोरी पक्ष के लोग छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने पर आमादा हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
,