{"_id":"6a3d717d9cd586a7bb0d9a79","slug":"a-threat-was-issued-three-days-ago-the-murder-was-committed-on-wednesday-evening-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141807-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तीन दिन पहले दी थी धमकी बुधवार की शाम कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तीन दिन पहले दी थी धमकी बुधवार की शाम कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला/गोहांड। भूमि विवाद में पड़ोसी की मदद करना सिंचाई विभाग के ठेकेदार को भारी पड़ गया। तीन दिन पहले उन्हें धमकी मिली थी और बुधवार शाम कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।
गोहांड के कमलानगर मोहल्ला निवासी देशराज राजपूत (65) पूर्व मंत्री धूराम लोधी के पीआरओ रहे हैं। वर्तमान में सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते थे। बुधवार शाम राठ से लौटते समय रास्ते में कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। उनके बेटे कमलेश ने बताया कि तीन दिन पहले पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी।
बताया कि पड़ोसी नरेंद्र पुत्र रामप्रकाश का उसके परिवारी चरण सिंह व राजेंद्र पुत्रगण परमलाल के बीच वर्षों से पैतृक भूमि में विवाद चल रहा था। पड़ोसी होने के चलते पिता का नरेंद्र के परिवार से घनिष्ठ संबंध था। नरेंद्र की मदद के लिए वह मुकदमे में पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
एक माह पहले न्यायालय का फैसला नरेंद्र के पक्ष में आया और उसे जमीन पर कब्जा भी मिल गया। बताया कि विपक्षी जमीन हाथ से जाने पर उनके पिता को दोषी मान रहे थे। तीन दिन पहले पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।