सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power supply to 80 villages disrupted due to a fault in the high-tension line.

Hamirpur News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से 80 गांवों की बिजली गुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 80 villages disrupted due to a fault in the high-tension line.
बेलाताल (महोबा)। कुलपहाड़-महोबा के बीच मुख्य हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से जैतपुर, अजनर व धवर्रा पावर हाउस से जुड़े 80 गांवों की बिजली 15 घंटे गुल रही। पूरी रात बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। उन्हें पूरी रात रतजगा कर गुजारनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से सभी गांवों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब छह बजे मुख्य हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे जैतपुर, अजनर और धवर्रा पावर हाउस से जुड़े 12 फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों से जुड़े रगौली, स्यावन, बुधौरा, महेबा, बेलाताल, सगुनियामाफ, आरी, बुधवारा, टिकरिया समेत 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे लोग पसीना-पसीना होते रहे। बिजली कब आएंगी, इसकी जानकारी भी न मिलने से उपभोक्ता रात भर जागने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह फाल्ट मिलने पर उसे दुरुस्त किया गया। तब 15 घंटे बाद सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से सुबह पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता गोपाल सिंह का कहना है कि महोबा से कुलपहाड़ के बीच अचानक बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। 30 किमी लंबी लाइन में फाल्ट ढूंढ़ने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed