सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One accused arrested for the murder of the priest.

Hamirpur News: पुजारी की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for the murder of the priest.
हमीरपुर। पुजारी लल्लूराम उर्फ आत्मानंद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी महेश निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुराने विवाद के चलते गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

ललपुरा पुलिस ने महेश निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर पुजारी की हत्या की थी। उनका पुजारी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उन्होंने पुजारी का गला घोंट दिया। पुजारी लल्लूराम का शव रविवार सुबह कुटिया के बाहर लहूलुहान हालत में मिला था। वह ललपुरा थाना क्षेत्र के अछपुरा गांव स्थित गुनूबाबा मंदिर में पुजारी थे। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed