{"_id":"6a3d72a5fabab8757e0967ba","slug":"woman-returning-home-with-vegetables-attacked-with-an-axe-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141789-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सब्जी लेकर घर लौट रही महिला पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव में बुधवार देर शाम सब्जी लेकर घर लौट रही दलित महिला पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सुरौली बुजुर्ग निवासी रामदुलारी वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बुधवार शाम सब्जी लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के पृथ्वी उर्फ बंगाली और उसके भाई ने रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पृथ्वी ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
थाने पहुंची पीड़िता का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।