सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Yamuna Bridge will remain closed from 8 PM to 8 AM for three days, starting today.

Hamirpur News: आज से तीन दिन रात आठ से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा यमुना पुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Yamuna Bridge will remain closed from 8 PM to 8 AM for three days, starting today.
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना नदी के पुल का मरम्मतीकरण का कार्य 26 से 28 जून तक चलेगा। मरम्मत के काम में कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने एनएचएआई की मांग पर शुक्रवार की रात आठ बजे से पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। यह रोक सुबह आठ बजे तक रहेगी। दिन में वाहनों के निकलने में छूट रहेगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जारी की सूचना में बताया कि एनएचएआई के अनुरोध पर जनसुरक्षा एवं कार्य की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए 26 जून, 27 जून एवं 28 जून को प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से प्रातः आठ बजे तक यमुना पुल पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में पुल पर बिटुमिनस ओवरले का कार्य कराया जाएगा। रात के वक्त वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर एवं घाटमपुर से सुमेरपुर, कुरारा तथा महोबा की ओर जाने वाले वाहन चौडगरा-बांदा मार्ग अथवा उरई-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं महोबा एवं राठ क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन मार्गों से संचालित किया जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थानों एवं तिराहों पर स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेल्प लाइन नंबर



जिलाधिकारी ने यातायात संबंधी सहायता अथवा जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। 9410499333, 9473987561, 9454401359, 9454401360 एवं 9454403539 पर संपर्क करके जानकारी और सहायता ले सकते हैं। आपातकालीन स्थिति में यूपी-112 सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed