सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A truck loaded with gravel overturned on the highway while trying to save a pedestrian.

Hamirpur News: राहगीर को बचाने में हाईवे पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with gravel overturned on the highway while trying to save a pedestrian.
विज्ञापन
महोबा। मध्य प्रदेश के दिदवारा से गिट्टी लादकर कानपुर-सागर हाईवे से गुजर रहा ट्रक शहर के डाकबंगला मैदान के पास पलट गया। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने लोड गिट्टी को अलग कराते हुए ट्रक को सड़क से हटवाया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
Trending Videos

जनपद कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव निवासी शान मोहम्मद ट्रक चालक है। वह 18 चक्का ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के दिदवारा गया था और वहां से गिट्टी लादकर वापस गोंडा जनपद जा रहा था। मंगलवार की रात करीब दस बजे ट्रक चालक हाईवे से गुजर रहा था। तभी डाक बंगला के पास अचानक सड़क पर आए राहगीर को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शान मोहम्मद व परिचालक अच्छेलाल को मामूली चोटें आई है जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक किनारे पलटा था और रात में हादसा हुआ था, इस कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ। ट्रक को किनारे खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed