सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenage girl consumes poison to scare uncle after he argues with father

Hamirpur News: पिता से विवाद करने पर चाचा को डराने के लिए किशोरी ने खाया जहर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl consumes poison to scare uncle after he argues with father
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में पिता से विवाद करने पर चाचा को डराने के लिए किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
Trending Videos

ननौरा गांव निवासी रामदास और रामकिशन सगे भाई हैं। दोनों के मकान आपस में जुड़े हैं। पानी का निकास रामकिशन के घर से हैं। इसी बात को लेकर शनिवार की रात दोनों भाइयों में विवाद हो गया। चाचा को डराने के लिए रामदास की बेटी सीता (17) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि दोनों भाइयों में नाली से पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। चाचा को डराने के लिए किशोरी ने जहर खा लिया। दोनोंं पक्ष थाने आए थे। विवाद का निपटारा कर दिया गया है। दोनों पक्ष आपस में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed