सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Action taken against overloaded vehicles, Rs 2.10 lakh recovered

Hamirpur News: ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 2.10 लाख वसूले

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action taken against overloaded vehicles, Rs 2.10 lakh recovered
विज्ञापन
हमीरपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग ने राठ-उरई मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार ओवरलोड वाहन पकड़े गए, जिनसे 2 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 60 हजार रुपये मार्ग कर वसूला गया।
Trending Videos



इसी दौरान मुस्कुरा क्षेत्र में चेकिंग के समय लोहे के एंगल और चादर से लदी एक पिकअप पकड़ी गई। वाहन में लोडिंग इस तरह की गई थी कि लोहे का सामान करीब पांच फुट पीछे तक बाहर निकला हुआ था, जो हादसे का कारण बन सकता था। वाहन को कब्जे में लेकर मुस्कुरा थाने में सीज कर दिया गया। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed