{"_id":"6a679fb6b64d37ef7d00e575","slug":"allegation-of-assault-on-a-security-guard-at-the-womens-hospital-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143098-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह साफ-सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ के चालक पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
जिला महिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड मोहनलाल ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह वार्ड में साफ-सफाई चल रही थी। इस दौरान गेट पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति से सफाई पूरी होने तक बाहर इंतजार करने को कहा। आरोप है कि इसके बावजूद वह जबरन गेट से अंदर घुस गया और महिला सुरक्षा गार्ड से अभद्रता की। विरोध करने पर उसने महिला गार्ड का हाथ पकड़कर मोड़ दिया।
मोहनलाल का आरोप है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को बाहर चलने के लिए कहा। इस पर उसने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उनकी वर्दी पर लगा नेम प्लेट और शोल्डर टाइटल भी नोचकर फेंक दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
शिकायत में आरोपी को अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ का चालक बताया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।