हमीरपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ (भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) की हमीरपुर डिपो शाखा का वार्षिक चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव के बाद महेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया जबकि वंश गोपाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश मंत्री शिवशरण सिंह के निर्देशन में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक धीरज गुप्ता और संरक्षक सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में विरजन बाबू को संरक्षक, वंशगोपाल को शाखा मंत्री, छेदालाल पाठक को कार्यकारिणी अध्यक्ष, अंकित यादव, हिमांशु प्रकाश यादव और अरुणेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। जेके गुप्ता को उपशाखा मंत्री, अतुल कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, शकील अहमद और दिवाकर मिश्रा को संगठन मंत्री, मनीष वर्मा को लेखा परीक्षक, रामनारायण यादव को सलाहकार, योगेंद्र को संयुक्त मंत्री तथा सुनील कुमार साहू को सहमंत्री चुना गया। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।