फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cattle injured after being hit by a dumper; rescued with the help of a Hydra crane.

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से गोवंश घायल, हाइड्रा की मदद से बाहर निकलवाया

Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cattle injured after being hit by a dumper; rescued with the help of a Hydra crane.
फोटो27 एचएएमपी 24- सुमेरपुर ब्लाक कार्यालय सामने डंपर की टक्कर से घायल गोवंश। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने एक बेसहारा गोवंश डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। इस घटना ने क्षेत्र में खुले घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या उजागर की है। टक्कर के बाद गोवंश डंपर में फंस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने हाइड्रा से उसे बाहर निकलवाकर पशु चिकित्सालय भेजा। ये पशु दिन में फसलें खराब करते हैं और रात में सड़कों पर खतरा बनते हैं। पशुपालन विभाग ने हाल ही में सभी गोवंश को तीन दिन में संरक्षित करने के निर्देश दिए थे। पशु चिकित्साधिकारी अंकुर सचान ने 90 फीसदी गोवंश के संरक्षित होने का दावा किया है। स्थानीय लोग जमीनी हालात नहीं बदलने की बात कहते हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि कस्बे में 360 गोवंश संरक्षित हुए हैं, शेष दो दिन में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed