{"_id":"6a7b695d0d7c6c258d0fe245","slug":"allegation-of-beating-a-child-by-hanging-him-upside-down-at-a-residential-school-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143686-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आवासीय विद्यालय में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आवासीय विद्यालय में बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन
फोटो- 11 एचएएमपी 09- राठ एसडीएम कार्यालय शिकायत करने जाते अभिभावक व छात्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। नगर के चरखारी रोड पर संचालित आवासीय विद्यालय में यूकेजी के छात्र को उल्टा लटकाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अभिभावक ने एसडीएम चित्रा निर्वाल से कड़ी कार्यवाही व विद्यालय की जांच कराने की मांग की है।
महोबा जिले के दुलारा गांव निवासी प्रेमचंद ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने बेटे आरेंश (7) का 15 जुलाई को चरखारी रोड स्थित ब्लू बेल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय में यूकेजी में प्रवेश कराया था। पिता का आरोप है कि विद्यालय में बच्चे को पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था। खाना मांगने पर उसे डांटने के साथ धमकाया जाता है। बताया कि 23 जुलाई को जब बच्चे से मिलने विद्यालय पहुंचे तो बच्चे ने प्रधानाचार्य द्वारा भरपेट खाना न देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात बताई।
इस पर वहां मौजूद शिक्षिका से शिकायत की गई थी। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने बेटे को उल्टा लटकाकर मारपीट की और दोबारा पिता को शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जब उन्हें जानकारी हुई तो प्रधानाचार्य से मारपीट का कारण पूछा गया तो उनके साथ भी अभद्रता कर बच्चे को स्कूल से बाहर निकाल दिया। एसडीएम चित्रा निर्वाल मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया है।