{"_id":"6a7b6e81775712b2640d5206","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-house-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-127877-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मकान से नकदी के साथ लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मकान से नकदी के साथ लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के मारगपुरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार कमरे में गहरी नींद में सोता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस को गांव के बाहर एक टूटा बक्सा मिला।
मारगपुरा निवासी प्रमोद यादव खेती-किसानी करते हैं। सोमवार की रात वह भोजन करने के बाद परिजन के साथ कमरे में लेट गया। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।
कमरे में रखा बक्सा भी चोर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दाैरान गांव के बाहर टूटा बक्सा मिला जिसमें से कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर आठ हजार की नकदी, हार, चूड़ी, छह जोड़ी पायल समेत करीब सात लाख रुपये कीमत का माल ले गए हैं।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।