{"_id":"6a7b682bbaa0fac3e80dffe9","slug":"shiksha-mitras-path-blocked-injured-with-sticks-and-batons-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143688-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शिक्षामित्र का रास्ता रोक, लाठी डंडों से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शिक्षामित्र का रास्ता रोक, लाठी डंडों से किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। बाइक से घर लौट रहे शिक्षामित्र का रास्ता रोककर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बड़े बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है।
जरिया थाने के मनकहरी गांव निवासी ज्ञानबली शिवहरे ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। 2 अगस्त की शाम 7 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पहले से सुठार (ममना) गांव के पास घात लगाए बैठे मनकहरी गांव निवासी योगेंद्र सिंह, रमेश कुमार व उनके सात आठ अज्ञात लोगों ने देखते ही लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि जब वह गंभीर हालत में घायल हो गये तो आरोपियों ने अपहरण कर ले जाने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने ललकारा। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
बताया कि बड़े बेटे प्रिंस कुमार शिवहरे की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। एक माह से छोटा बेटा हिमांशु भयवश विद्यालय नही जा पा रहा है। 5 मार्च को भी आरोपियों ने बेटे को जान से मारने की कोशिश की थी। जिसकी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।