{"_id":"6a7b69dacc9d89c40b0c043e","slug":"wife-wanted-a-son-sdo-hatched-a-plan-to-steal-a-child-hamirpur-news-c-12-knp1014-1615950-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पत्नी को बेटे की चाहत, एसडीओ ने बनाई बच्चा चोरी की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पत्नी को बेटे की चाहत, एसडीओ ने बनाई बच्चा चोरी की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। दो बेटियों के बाद पत्नी की ओर से बार बार बेटे की मांग किए जाने पर ही एसडीओ ने नवजात को चोरी करने की योजना बनाई थी। एसडीओ ने पूछताछ में बताया कि वह सभी को बेटा पैदा होने की बात कह सकेगा और किसी को भी शक नहीं होगा लेकिन 10 मई की रात बच्चा चोरी के दौरान एएनएम के पकड़े जाने से उसकी योजना विफल हो गई।
एसडीओ ने बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अनुवान गांव निवासी और कानपुर देहात के देवीपुर में तैनात एएनएम गीता को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर बच्चा चोरी करने के लिए तैयार किया था। 10 मई की रात एएनएम गीता ने घाटमपुर सीएचसी से एक बच्चा चोरी कर लिया और उसे लेकर जाने लगी। तभी अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने एएनएम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। पुलिस की विवेचना और एएनएम से पूछताछ में बिजली निगम के एसडीओ का नाम सामने आया था। इसी के कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार एसडीओ आरके वर्मा ने पूछताछ में बताया कि पत्नी को बेटे की चाहत थी। उसकी निराशा को खुशी में बदलने के लिए बच्चा चोरी की योजना बनाई थी। जब उससे कहा गया कि किसी अनाथ आश्रम से भी बच्चा गोद ले सकता था तो उसने बताया कि नवजात को वह अपने घर पैदा हुआ बेटा बता सकता था। एसीपी कृष्ण कांत ने बताया कि मामले में अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।