{"_id":"6a7b68d73defff51400fe375","slug":"young-man-accused-of-holding-victim-captive-assaulting-her-and-causing-a-miscarriage-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143687-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक पर बंधक बनाकर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक पर बंधक बनाकर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नगर निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने, बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। सोमवार को गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। मंगलवार को पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसने लगातार बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाये। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि औड़ेरा रोड पर एक मकान में 10 दिनों तक रखकर मारपीट की। सोमवार को गले में फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास कर रहा था। चीखने चिल्लाने पर लोगों को आता देख भाग गया। मारपीट से शरीर में गंभीर चोट आई हैं। बताया कि जबरन सिर के बाल भी काट दिये। कोतवाली में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़िता ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि दोनों ने भागकर शादी की है। युवक कही चला गया है। इसलिए आरोप लगा रही है।