सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegations of irregularities in housing allotment; protest at the Collectorate.

Hamirpur News: आवास आवंटन में धांधली का आरोप, कलक्ट्रेट प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in housing allotment; protest at the Collectorate.
फोटो24 एचएएमपी 33- कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाएं व अन्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र में सरकारी आवास आवंटन में चल रही अनियमितताओं और धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने प्रधान संग बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी साैंपा।

कुरारा विकास खंड के ग्राम पंचायत बरुआ की ग्राम प्रधान/प्रशासक रूचि यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में कहा कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलने की आस लगाए बैठे थे। आरोप हैं कि सचिव ने मिलीभगत कर अंतिम सूची से असली हकदार और गरीब ग्रामीणों के नाम काट दिए। इसके बदले उन संपन्न लोगों को आवास आवंटित कर दिए जो योजना के मानकों में पूरी तरह अपात्र हैं। प्रदर्शनकारियों ने आवास आवंटन मामले की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर शालिनी, रूपा, अनीता, लक्ष्मी,वंदना, बालकिशन, चतुर सिंह, रति, अनिरुद्ध,ज्ञान सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed