सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR registered against four people, including the husband, for dowry harassment in connection with a married woman's death.

Hamirpur News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including the husband, for dowry harassment in connection with a married woman's death.
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मृतका के मोबाइल की भी जांच कर रही है।


कस्बे के मोहल्ला हटवारा निवासी हरप्रसाद अनुरागी की बेटी मनीषा की शादी एक साल पहले जनपद छतरपुर के वृंदावनपुरम निवासी अजय अनुरागी के साथ हुई थी। दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने पर मनीषा 31 मई को मायके आ गई थी। मंगलवार की सुबह उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका के मोबाइल से एक रिकॉर्डेड वीडियो मिला था। जिसमें वह ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ससुरालीजन दहेज में चार पहिया की मांग कर रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अजय, ससुर अंबिका प्रसाद, ननद नीलम व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed