सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cattle left in the field, 12 and a half acres of mung bean crop destroyed

Hamirpur News: खेत में छोड़े मवेशी, साढ़े 12 एकड़ मूंग की फसल चौपट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cattle left in the field, 12 and a half acres of mung bean crop destroyed
विज्ञापन
बिवांर। बिवांर थानाक्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तारबाड़ी तोड़कर मवेशी खेत में छोड़ दिए। मवेशियों ने साढ़े 12 एकड़ में लहलहा रही मूंग की पूरी फसल चौपट कर दी। पीड़ित किसान ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कहते हुए थाने में सूचना दी है।


बाराबंकी जिले के अरवईपुर गांव निवासी रामू पुत्र मेडेलाल ने बताया कि उसने बिवांर थाना क्षेत्र के भरसवां गांव में अनुबंध पर खेती लेकर मूंग की फसल बोई थी। सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर तारबाड़ी कराई गई थी और निगरानी के लिए चौकीदार भी रखा गया था। शनिवार को चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि गांव के कुछ लोग जबरन खेत पर पहुंचे और तारबाड़ी तोड़ दी। इसके बाद करीब 50 मवेशियों को खेत में छोड़ दिया। देखते ही देखते मवेशियों ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। किसान का कहना है कि कुछ ही घंटों में उसकी महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। एसआई विजयबहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed