सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband kept making her work, then beat her and left her

Hamirpur News: पति मजदूरी करवाता रहा, फिर मारपीट कर छोड़ दिया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Husband kept making her work, then beat her and left her
विज्ञापन
बिवांर। कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी को छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी नम्रता ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव निवासी योगेंद्र अनुरागी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद पति उसे अपने साथ ईंट भट्टा पर ले गया जहां उससे मजदूरी करवाई जाती रही। पीड़िता का आरोप है कि होली के समय पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे बेसहारा छोड़कर अपने गांव लौट आया। वह शनिवार को ससुराल करगांव पहुंची लेकिन सास-ससुर ने उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत बिवांर थाने में की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। करगांव हलका प्रभारी एसआई विजयबहादुर यादव ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले में युवती के पति और ससुर को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed