सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Permission denied for Hamirpur event, SP MP placed under house arrest

Hamirpur News: हमीरपुर कार्यक्रम की नहीं मिली अनुमति, सपा सांसद नजरबंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Permission denied for Hamirpur event, SP MP placed under house arrest
फोटो 17 एमएएचपी 02 परिचय-सपा सांसद के आवास पर मौजूद पुलिस व सांसद अजेंद्र सिंह लोधी। स्रोत: फेस - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का भाजपाई लगातार विरोध कर रहे हैं। रविवार को जनपद हमीरपुर में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचने की प्रशासन ने सपा सांसद को अनुमति नहीं दी। पुलिस ने सांसद को घर पर ही नजरबंद कर दिया। साथ ही आवास के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में 11 मई को सपाइयों ने बिजली, पानी और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इस दौरान सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर सपा सांसद के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सांसद ने 17 मई को हमीरपुर में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ आने की प्रशासन से अनुमति मांगी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शासन के दबाव में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। उन्हें निवास पर ही नजरबंद कर लिया गया है। वहीं सपा सांसद के कनकुआं गांव स्थित आवास पर शनिवार की शाम सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड, थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी शशांक सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सांसद के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।




सांसद ने एआई से बयान बदलने का किया दावा

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पांच दिन पहले प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद प्रदेश में चर्चा में आए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने एआई से बयान बदलने का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने जो बयान दिया था, उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने जो शब्द नहीं कहा, वह उनके बयान में जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed