सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   High speed proved fatal, lives were not saved even after the airbags opened.

Hamirpur News: तेज रफ्तार बनी काल, एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बचीं जानें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
High speed proved fatal, lives were not saved even after the airbags opened.
फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मौदहा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर छिरका चाैराहे के पास रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वैगनआर ने ओवरटेक किया था। हादसे में कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए लेकिन तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की जान नहीं बच सकी।

पीटीओ चंदन पांडे ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ट्रक के कई मीटर लंबे ब्रेक के निशान मिले हैं। निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ओवरटेकिंग प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। यह स्थान पूरी तरह सामान्य सीधी सड़क जैसा नहीं है और यहां वाहनों की क्रॉस मूवमेंट बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अचानक कट लेते हैं वाहन

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से छिरका और करहिया गांव की ओर संपर्क मार्ग निकलता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वाहन अचानक कट लेते हैं। हादसे के समय भी वैगनआर ओवरटेक करते हुए ट्रक की ओर चली गई।

प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ प्रतीत हो रहा है। मौके के निरीक्षण में वैगनआर के दोनों फ्रंट एयरबैग खुले मिले हैं। सड़क पर ट्रक के ब्रेक के निशान भी मिले हैं। इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग करने से सभी चालक बचें। -चंदन पांडे, पीटीओ

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक मौदहा

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

फोटो 17 एचएएमपी 34-छिरका संपर्क मार्ग के पास हादसे के बाद जुटी भीड़ और सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed