{"_id":"69c42dd0c7e29fed0d083e99","slug":"dumper-collides-with-high-tension-pole-power-supply-to-six-villages-disrupted-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137838-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डंपर हाईटेंशन खंभे से टकराया, छह गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डंपर हाईटेंशन खंभे से टकराया, छह गांवों की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। थाना जरिया क्षेत्र के अतरौली गांव में मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित डंपर ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के करीब 12 खंभे तोड़ दिए। हादसे के बाद चालक डंपर सहित भाग गया। घटना से धगवा फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे छह से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए।
जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे बेतवा नदी क्षेत्र की मौरंग खदान की ओर जा रहा डंपर राठ-चंदौत मुख्य मार्ग पर अतरौली गांव के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभों से टकरा गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खंभे हटवाकर यातायात बहाल कराया।
घटना से अतरौली, धगवा, बौखर, इच्छौरा, इंद्रपुरा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम के जेई विनय कुमार ने अज्ञात डंपर व चालक के खिलाफ 12 खंभे तोड़ने की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos