{"_id":"69c42ea1727293706d0a6258","slug":"audio-of-policeman-demanding-bribe-goes-viral-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137831-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के सुरौली चौकी में तैनात एक सिपाही का एक रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह एक व्यक्ति से रुपयों की मांग कर रहा है। उन रुपयों में दस हजार रुपये चौकी इंचार्ज को देने की बात कह मिलने के लिए दबाव बना रहा है।
मंगलवार देर शाम को एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ऑडियो में चौकी में तैनात एक सिपाही राजू नाम के युवक को चौकी बुलाने के लिए दबाव बना रहा है। हालांकि प्रकरण को लेकर राजू चौकी इंचार्ज को 10 हजार रुपये पहुंचाने की बात कबूल करता है। संवाद समाचार एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर सिपाही ने ऑडियो वायरल में अपनी सफाई देते हुए बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था उसी को लेकर बातचीत है। रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos