{"_id":"69c42fc35c2ab8df2e05a634","slug":"the-youth-accused-of-murdering-his-mother-in-law-escaped-from-the-police-station-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137827-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एके- 47 गैंग का होटल में तांडव, मैनेजर व ग्राहक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एके- 47 गैंग का होटल में तांडव, मैनेजर व ग्राहक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। हाईवे किनारे स्थित एक होटल में देर शाम खाना खाने पहुंचे एके-47 गैंग से जुड़े युवकों ने खाना न मिलने से नाराज होकर होटल में जमकर तांडव मचाया। नशे में धुत हमलावरों ने होटल मैनेजर व कर्मियों को गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। होटल में ठहरे एक युवक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे अर्धनग्न करके दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमलावर असलहे लहराते हुए वहां से निकल गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले में बजरंग दल के सह संयोजक समेत तीन नामजद व कई अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अर्थ होटल के मैनेजर कुलदीप सिंह ने बुधवार को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे कस्बे में सक्रिय एके-47 गैंग से जुड़े कुछ होटल युवक पहुंचे, उनमें बजरंग दल का सह संयोजक नैतिक सोनी भी था। युवकों ने खाना खिलाने के लिए कहा। उन्होंने गैस न होने की वजह से खाना खत्म होने की बात कही। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। आरोप है कि गैंग से जुड़े युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। बचाने के लिए दौड़े सफाईकर्मी को भी पीट दिया। होटल में ठहरे ग्राहक जालौन जनपद के दौलतापुर गांव निवासी पंकज पाल बीच-बचाव करने लगा। युवकों ने उसके कपड़े उतारकर दौड़ाकर पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गए। पिटाई के वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
होटल मैनेजर की लिखित सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल के जिला सह संयोजक नैतिक सोनी, प्रत्यूष साहू, भोलू ठाकुर समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वारदात में गैंग सरगना के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
अनूप सिंह, थानाप्रभारी। भरुआ सुमेरपुर
गैंग सरगना पर दर्ज है कई संगीन अपराधों की प्राथमिकी।
बताया जाता है कि कस्बा क्षेत्र में सक्रिय एके-47 गैंग के सरगना रामजी सिंह पर विभिन्न संगीन अपराधों की प्राथमिकी थाने में दर्ज है। मंगलवार देर शाम हुई इस घटना में भी सरगना का नाम सामने आया है। हैरानी की बात रही कि होटल मैनेजर की लिखित शिकायत में दर्ज प्राथमिकी में उसका नाम नहीं है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos