{"_id":"69c4304443320701aa0e32b4","slug":"hamirpurs-daughter-wrote-the-story-of-progress-abroad-hamirpur-news-c-12-knp1008-1467288-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर की बेटी ने विदेश में लिखी तरक्की की इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर की बेटी ने विदेश में लिखी तरक्की की इबारत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो25एचएएमपी 09- संध्या सिंह। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के कारीमाटी गांव निवासी संध्या सिंह ने विदेश की धरती पर सफलता का परचम लहराकर जिले का नाम रोशन किया है। सिंगापुर में केमिकल फैक्टरी की सीईओ के रूप में पहचान बनाने के बाद अब वह अपने वतन में निवेश कर रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ा रहीं हैं।
संध्या सिंह ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि वह हमीरपुर की बेटी है और बांदा के लामा गांव की बहू भी हैं। ससुर मूल रूप से जालौन जिला के रहावली (गोहन) गांव के हैं। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में 10 वर्षों तक एजुकेशन सिस्टम पर काम करते हुए डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद पति इंजीनियर गजेंद्र सिंह के साथ मिलकर उद्योग के क्षेत्र में कदम रखा।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर में बेतवा पुल के पास फाइव स्टार होटल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी इमारत सात मंजिला होगी। इसके अलावा उन्नाव में दवा फैक्टरी खोलने के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है। बांदा में भी उद्योग स्थापित करने की योजना है। संध्या कहती हैं कि विदेश में नाम और पैसा दोनों कमाया, लेकिन दिल हमेशा अपने देश के लिए ही धड़कता है। अब वह बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यहां काम करना चाहती हैं।
Trending Videos