सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five people, including a history-sheeter, were imprisoned for assaulting a salesman.

Hamirpur News: सेल्समैन से मारपीट में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच को कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a history-sheeter, were imprisoned for assaulting a salesman.
विज्ञापन
हमीरपुर।डकैती कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने शराब दुकान के सेल्समैन को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। पांचों को तीन-तान साल की सजा सुनाई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सुनील सिंह ने कुरारा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि बहनोई नरेंद्र सिंह निवासी झलोखर गांव में ही शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। 17 फरवरी 2016 जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी रोहित यादव,कुंवरपाल, दीपक यादव, प्रेमचंद्र व महेश निवासी पतारा दो बाइकों से आए। रोहित, दीपक व कुंवर पाल असलहे लेकर आए और दुकान में घुसकर छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बहनोई नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की,इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और धारा 308 समेत 147 व 148 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें एक नाम गोपाल कुशवाहा का और बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। इसमें दीपक की फाइल अलग की गई। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने सुनवाई के दौरान पांचों आरोपी रोहित यादव, कुंवरपाल, दीपक यादव, प्रेमचंद्र व महेश को धारा 325 में तीन-तीन साल की सजा व एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। 148 में एक-एक साल की सजा व पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया। इसी प्रकार धारा 147 में छह-छह माह की सजा और पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया। रोहित व कुंवरपाल को दफा 25 में भी तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं एकसाथ चलेंगी। सुनवाई के दौरान आरोपी गोपाल की मौत हो चुकी है। कुरारा थाने में रोहित के नाम कई मामले दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक वह हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed