सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Forest Corporation employee consumes poison, condition critical

Hamirpur News: वन निगम के कर्मी ने जहर खाया, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Forest Corporation employee consumes poison, condition critical
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। वन निगम कर्मी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल काॅलेज उरई रेफर कर दिया है। कर्मी ने अवैध रूप से लकड़ी बिकवाने व उत्पीड़न का आरोप अधिकारियों पर आरोप लगाया है।
Trending Videos


जनपद चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र भीकमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर पटेल (58) ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के धनौरी वन निगम में कर्मचारी (स्केलर) के तौर पर कार्यरत है। आरोप है कि निगम के ही अधिकारी उनपर जबरन चोरी से लकड़ी बिकवाने का दबाव बना रहे है। मना करने पर विभिन्न प्रकार से मानसिक उत्पीड़न करते है। इससे आहत होकर मंगलवार दोपहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से सल्फास की गोलियां खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में लकड़ी का कटान बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा है। लकड़ी की कटान को रोकने के लिए विधायक मनीषा अनुरागी ने मामला सदन में उठाया था। परंतु स्थानीय प्रशासन लकड़ियों से भरे दिन रात दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं।

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed