सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Forest Corporation employee dies during treatment

Hamirpur News: वन निगम के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Forest Corporation employee dies during treatment
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहर खाने वाले वन निगम के कर्मचारी की मौत हो गई है। परिजनों को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला है।
Trending Videos

चित्रकूट जनपद में कर्वी थाने के भीकमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर पटेल (58) कोतवाली क्षेत्र के धनौरी वन निगम में कर्मचारी (स्केलर) थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आवास में जहर खा लिया था। साथी कर्मचारियों ने सीएचसी राठ में भर्ती कराया था। वहां पर उन्होंने बताया था कि निगम के अधिकारी उनपर जबरन चोरी से लकड़ी बिकवाने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉ अरविंद कुमार यादव ने मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। चित्रकूट जनपद के एसपी अरुण कुमार ने बयान जारी करते हुए बताया कि दाहसंस्कार के लिए शव को ले जाते समय परिजनों को उसकी जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कहा कि आगे की कार्रवाई हमीरपुर पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed