सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Girls' feast with havan-puja at Kasturba Vidyalaya

Hamirpur News: कस्तूरबा विद्यालय में हवन-पूजन के साथ कन्या भोज

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girls' feast with havan-puja at Kasturba Vidyalaya
विज्ञापन
कुरारा। रामनवमी के पावन पर्व पर कस्बा स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ हवन-पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Trending Videos



विद्यालय में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अमन्त कुमार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत सभी छात्राओं को कन्या भोज प्रसाद खिलाया गया। छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स एवं नगद राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वार्डन अर्चना सिंह ने सभी कन्याओं के पैर पखार कर उनका आशीष लिया। इस मौके पर वीरेंद्र परनामी, सुमन साहू, संध्या सिंह, भारती शुक्ला, ज्योति खरे, अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुष्पा, सरमन, रामदेवी, मधुबाला, सिगमा यादव सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed