{"_id":"6a7768b9e4584e64b1038518","slug":"hamirpur-kalpi-highway-to-be-renovated-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143586-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हमीरपुर-कालपी हाईवे का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हमीरपुर-कालपी हाईवे का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी- 13 हमीरपुर-कालपी हाईवे पर गड्ढा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दो जनपदों को जोड़ने वाला हमीरपुर-कालपी स्टेट फोरलेन हाईवे के जल्द दिन बहुरेंगे। लोनिवि बरसात बाद सड़क का नवीनीकरण शुरू कराने का दावा कर रहा है। जनपद सीमा में 22 किलोमीटर मार्ग का 14.68 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। इस मार्ग के बनने से दो जनपदों की करीब दो लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्यालय से निकला हमीरपुर-कालपी फोरलेन स्टेट हाईवे दो जनपदों को जोड़ता है। हमीरपुर जनपद सीमा में 22 किलोमीटर सड़क आती है जबकि शेष भाग जालौन सीमा में है। जनपद सीमा में जगह-जगह कटान व गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क बैठ गई है और सड़क पर नालियां सी बन गई हैं।
इससे वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। लोनिवि प्रांतीय खंड ने पिछले वर्ष इसका नवीनीकरण कराए जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। विभाग ने बरसात बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का दावा किया है।