फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Winning students of the painting competition were awarded.

Hamirpur News: पेंटिंग के विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Winning students of the painting competition were awarded.
फोटो 08 एमएएचपी 12 परिचय-मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करतीं महिला अध्यक्ष किरण ददरया। संवाद
पौथिया (हमीरपुर)। विकासखंड सुमेरपुर के गांव स्थित एसबी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं खुश नजर आए।
विज्ञापन

एक से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में शुक्रवार को एसबी इंटर कॉलेज पौथिया में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कला के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें छात्रा श्रद्धा ने प्रथम, रिचा ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां पर स्वयं सेवक पवन सिंह यादव, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह यादव, सरजू प्रसाद प्रजापति, शामिया, रानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed