फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vegetable market platform turned into an animal shelter.

Hamirpur News: सब्जी मंडी के चबूतरे को बना लिया पशुशाला

Sat, 08 Aug 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market platform turned into an animal shelter.
फोटो 08एचएएमपी 01- पौथिया सब्जी मंडी के चबूतरे में बंधे पशु। संवाद
पौथिया (हमिरपुर)। गांव में स्थित सब्जी मंडी स्थल इन दिनों पशुओं के कारण अव्यवस्था का शिकार है। पशुपालकों की मनमानी के चलते सब्जी मंडी का चबूतरा और टिनशेड पशुशाला में तब्दील हो गया है। कई बार मना किए जाने के बावजूद पशुपालक मवेशियों को यहीं बांध रहे हैं जिससे स्थिति और भी बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पौथिया गांव एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां सब्जी मंडी मैदान साप्ताहिक बाजार है। सप्ताह में दो दिन, शुक्रवार और सोमवार को बाजार लगती है। मंडी समिति द्वारा विगत वर्षों में चबूतरे पर टिन शेड का निर्माण कराया गया था। स्थानीय पशुपालक इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे अपने पशुओं को यहीं पर बांध देते हैं। ग्रामीण जगदीश, राम खिलावन, कमलकिशोर, जगनमोहन, जयकरन, कामता प्रसाद आदि ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। आरोप है कि सब्जी मंडी मैदान पर कुछ लोग अवैध कब्जा भी किए हुए हैं।
विज्ञापन

गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा
पशुओं के गोबर से पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है। इससे न केवल दुकानदारों को दुकानों में बैठना दूभर हो गया है बल्कि आम ग्रामीणों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। पशुओं के बांधे जाने से चबूतरे और टिनशेड को भी नुकसान पहुंच रहा है जिससे मंडी समिति की ओर से कराई गई व्यवस्थाएं ध्वस्त होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों से कई बार आग्रह किया गया है कि सब्जी मंडी के चबूतरे पर पशुओं को न बांधे। इसके बावजूद कोई मानने को तैयार नहीं है। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जैसी की तैसी हो जाती है। -वंदना सचान, ग्राम प्रधान

प्रधान को अपने स्तर पर देखना चाहिए और यदि पशुपालक नहीं मान रहे तो प्रशासन का सहारा लें। कोई अवैध निर्माण या कब्जा हो तो संज्ञान में लाएं। -ब्रजेश कुमार, मंडी सचिव सुमेरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed