सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   HK Riders and Freedom Fighter Warriors won the semi-final matches.

Hamirpur News: एचके राइडर्स व फ्रीडम फाइटर वॉरियर ने जीते सेमीफाइनल मैच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
HK Riders and Freedom Fighter Warriors won the semi-final matches.
फोटो 12 एमएएचपी 21 परिचय-​विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ रोड स्थित एमएमसीए क्रिकेट मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे वीरभूमि महोबा क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें एचके राइडर्स व फ्रीडम फाइटर वॉरियर ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
Trending Videos

वीरभूमि महोबा क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एचके राइडर्स महोबा और एसएस फाइटर वॉरियर के बीच हुआ। एसएस वॉरियर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 89 बन कर ऑलआउट हो गई। फ्रीडम फाइटर वॉरियर के गेंदबाज असद ने चार विकेट लिए। जवाब में उतरी एचके राइडर ने यह मैच 10.4 ओवर में सात विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच आरव झा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला महोबा स्पार्टन्स व फ्रीडम फाइटर वॉरियर के बीच हुआ। महोबा स्पार्टन्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 154 रन बनाए।
टीम की ओर से सिद्धार्थ सिंह ने 42 रन का योगदान दिया जबकि नरेश व सुभी ने दो-दो व आदि ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी फ्रीडम फाइटर वॉरियर की टीम ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। नरेश को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed