सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Husband stops auto-rickshaw and attacks mother to snatch son from her

Hamirpur News: मां से बेटा छीनने को पति ने ऑटो रोककर किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Husband stops auto-rickshaw and attacks mother to snatch son from her
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बहन व भाई के साथ अपने बेटे को लेकर गांव जा रही एक ऑटो सवार महिला पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट करते हुए बच्चे को छीनने का प्रयास किया। घायल महिला ने पति और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव निवासी शबनम बानो ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपनी बहन जैनब व भाई निजाम व बेटे के साथ दिल्ली से मौदहा आई थी। ऑटो में सवार होकर गांव जा रही थी जैसे ही ऑटो सिलौली गांव के समीप पहुंचा तभी पति दानिश अली और उसके परिजनों ने ऑटो रुकवा कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और उसके बेटे को छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट घटना में शामिल पति दानिश अली, दावर, नवाब, हयात, बड़कू व नसीब अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed