Kanpur: होटल में छात्रा से गैंगरेप का आरोप, CCTV और आईडी विवाद ने बदली कहानी, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
Kanpur News: कानपुर में लॉ छात्रा ने कल्याणपुर के होटल मैनेजर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इसे संदिग्ध बताते हुए जांच में छात्रा के पिछले कई होटलों में जाने और आईडी विवाद की बात उजागर की है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरोप है कि रविवार को वह किसी काम से कल्याणपुर स्थित होटल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान होटल मैनेजर उसे एक कमरे में ले गया। जबरन शराब पिलाई। उसके तीन अन्य साथी भी कमरे में आ गए। सभी ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
चार लड़कों के साथ होटल आई थी लड़की
किसी तरह होटल से निकलकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। डीसीपी वेस्ट एमएस कासिम अबीदी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच में सामने आया है कि युवती 16 मई को भी इसी होटल में चार लड़कों के साथ आई थी।
बिना आईडी दिए एक कमरे में रुकी थी। रविवार को फिर वह दो अलग लड़कों के साथ पहुंची। इसी दौरान मैनेजर से आईडी को लेकर विवाद हुआ। इससे पहले 15 मई को बर्रा के एक होटल में दो युवकों के साथ जाती हुई दिखाई दी है। घटना संदिग्ध है।