{"_id":"6a0c129168300e68c50140d8","slug":"hamirpur-massive-blaze-erupts-at-jewelers-home-due-to-short-circuit-firefighters-bring-it-under-control-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Fire: सर्राफा व्यापारी के घर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, नुकसान का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Fire: सर्राफा व्यापारी के घर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, नुकसान का आकलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 19 May 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: मौदहा में शॉर्ट सर्किट के चलते एक सर्राफा व्यापारी के मकान में भीषण आग लग गई, जिसे दमकल कर्मियों ने काबू किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम करणवीर सिंह नुकसान की जांच करवा रहे हैं।
hamirpur fire accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सर्राफा व्यापारी के रिहायशी मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कोतवाली अंतर्गत कस्बे के एक व्यस्त मोहल्ले में स्थित सर्राफा व्यापारी के घर में मंगलवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से स्पार्किंग हुई, जिसने कुछ ही देर में विकराल आग का रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नुकसान का आकलन शुरू
सूचना मिलते ही एसडीएम मौदहा करणवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी मौदहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने से सर्राफा व्यापारी के घर में रखे कीमती सामान, नकदी या जेवरात को कितना नुकसान पहुंचा है। इसके सटीक आकलन के लिए एसडीएम ने राजस्व विभाग की एक टीम को तैनात किया है। टीम मौके पर रहकर नुकसान का मुआयना कर रही है।