फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No water received from the Namami Gange scheme despite the connection.

Hamirpur News: कनेक्शन के बाद भी नमामि गंगे योजना से नहीं मिला पानी

Mon, 10 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
No water received from the Namami Gange scheme despite the connection.
फोटो 10 एचएएमपी 09- पचखुरा खुर्द में लगे नमामि गंगे के कनेक्शन। संवाद - फोटो : samvad
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पचखुरा खुर्द में नमामि गंगे योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय समेत आसपास के करीब 15 घरों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। प्राथमिक विद्यालय को अभी तक कनेक्शन ही नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पचखुरा खुर्द निवासी बब्बू यादव, पुत्तन सिंह, स्वामी प्रसाद, इंद्रजीत यादव, सूरज बली यादव आदि ने बताया कि विद्यालय के आसपास करीब 15 आवास हैं। इन घरों में नमामि गंगे योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र साहू ने बताया कि विद्यालय में अभी तक नमामि गंगे योजना का कनेक्शन नहीं दिया गया है। नमामि गंगे योजना के सुपरवाइजर कौशलेंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही गांव पहुंचकर घरों में जलापूर्ति शुरू कराने के साथ ही विद्यालय में भी कनेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed