फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slab of the Chikasi-Mohana bridge over the Betwa River dislodges for the second time in four months.

Hamirpur News: बेतवा पर बने चिकासी-मोहाना पुल की स्लैब चार माह में दूसरी बार उखड़ी

Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Slab of the Chikasi-Mohana bridge over the Betwa River dislodges for the second time in four months.
फोटो 10 एचएएमपी 01- राठ-उरई मार्ग पर बेतवा पुल की उखड़ी स्लैब। संवाद
गोहांड/राठ (हमीरपुर)। बेतवा नदी पर चिकासी-मोहाना पुल की 1.54 करोड़ रुपये की मरम्मत हुई थी। इसके चार माह में ही पुल की स्लैब दूसरी बार उखड़ गई है। पहले जून माह में स्लैब उखड़ी थी, तब पीडब्ल्यूडी ने उसकी मरम्मत कराई थी। अब दोबारा स्लैब उखड़ने से कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

यह पुल हमीरपुर और जालौन जनपद की सीमा पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1983 में बेतवा नदी पर चिकासी व मोहाना के बीच हुआ था। यह दोनों जिलों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पुल से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। रोजाना एक लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी इस पुल पर निर्भर है। पुल के जर्जर होने पर अमर उजाला ने दो अक्तूबर 2025 को ‘बेतवा नदी पर बना पुल कर रहा घायल’ समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर विभाग ने पुल की मरम्मत की सुध ली थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने टेंडर निकालकर 1.54 करोड़ रुपये की लागत से पुल की मरम्मत कराई थी। इस दौरान पांच फरवरी से 16 मार्च तक पुल से आवागमन ठप रहा था जो 40 दिन की अवधि थी। आवागमन ठप होने से करीब पचास गांव की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई थी। इस अवधि में पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की गई थी। एक्सपेंशन जाॅइंट बदले गए और सतह को मजबूत करने का काम किया गया। 17 मार्च से पुल पर आवागमन बहाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद ही पुल की स्लैब उखड़ने लगी थी। सरिया दिखने पर विभाग ने फिर मरम्मत कराकर स्लैब सही कराई थी। अब दोबारा स्लैब उखड़ने पर लोगों ने आरोप लगाए हैं। कहा कि घटिया निर्माण के कारण बार-बार स्लैब उखड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed