{"_id":"6a7a1775dfdfc75d510feb8b","slug":"speeding-bike-crashes-into-divider-youth-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143655-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 10- मृतक मनोज कुमार विश्वकर्मा की फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। गुरुग्राम से लौट रहे एक युवक मनोज कुमार विश्वकर्मा (24) की रविवार रात मथुरा के छाता क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे में उसका साथी अनिल कुटार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मनोज कुमार विश्वकर्मा हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के भगत सिंह नगर का निवासी था। वह गुरुग्राम में रैपिडो कंपनी में बाइक चलाने का काम करता था। रविवार सुबह वह अपने दोस्त अनिल कुटार के साथ गुरुग्राम के लिए निकला था। अनिल भी गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करता है। रात करीब 12 बजे छाता कस्बे के पास उनकी बाइक अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। छाता पुलिस ने रात डेढ़ बजे परिजन को घटना की सूचना दी।
मनोज के चचेरे भाई रवि ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सुमेरपुर लाया जा रहा है। देर रात तक शव कस्बे पहुंचने की संभावना है।
मनोज दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। इसी वर्ष उसकी शादी होने वाली थी। घायल अनिल कुटार का छाता में उपचार चल रहा है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।