फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tehsil surrounded for indecent remarks against Brahmin community

Hamirpur News: ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर तहसील घेरी

Mon, 10 Aug 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tehsil surrounded for indecent remarks against Brahmin community
फोटो- 10 एचएएमपी 04- राठ में एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
राठ (हमीरपुर)। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा लिखने के मामले में सोमवार को समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन साैंपा। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे मझगवां थाने के टोला रावत गांव निवासी हरचरन राजपूत ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की। समाज के लोगों को परशुराम की औलादों से संबोधित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। इस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी लगातार समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर उकसाने की पोस्ट की जा रही है। यहां पर अवधेश पाठक, मनोज बुधौलिया, जितेंद्र द्विवेदी, जगदीश चचौंदिया, गिरीशशरण बुधौलिया, जीतेंद्र कुमार द्विवेदी, जयप्रकाश उदैनिया, कामता बबेले, कीर्ति, जयनारायण पचौरी, प्रकाश तिवारी, सुनील त्रिपाठी, नीरज बुधौलिया, अनीता शुक्ला, सविता बुधौलिया, पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed