{"_id":"6a7af1b229b3de79b008e3f0","slug":"video-children-and-villagers-march-5-km-with-tricolor-demand-road-construction-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पांच किमी पैदल पहुंचे कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सड़क की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पांच किमी पैदल पहुंचे कलक्ट्रेट
चंदूपुर मार्ग की सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को बच्चों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण तिरंगा झंडा लेकर करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक गांव की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।