Hamirpur: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे-ग्रामीण, 5KM पैदल चलकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- आज तक नहीं बनी सड़क
Hamirpur News: हमीरपुर के चंदूपुर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पांच किलोमीटर पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो प्रशासनिक दावों की पोल खोलती है। जिले के चंदूपुर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों और बच्चों ने पांच किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा तय की और अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि चंदूपुर मार्ग पर पड़ने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों और मजरे के निवासियों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दर्द है कि आजादी के बाद से अब तक यहां सड़क नहीं बन सकी है। जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद यह मार्ग आज भी कच्चा और जर्जर है।
पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन
ग्रामीणों ने बताया कि वे इससे पहले भी कई बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं और प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार उन्हें केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य कभी शुरू नहीं हुआ। बच्चों के भविष्य और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस बार कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है।