सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Piyush took five wickets, Khanna's team won by 14 runs.

Hamirpur News: पीयूष ने झटके पांच विकेट, खन्ना टीम 14 रन से जीती

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Piyush took five wickets, Khanna's team won by 14 runs.
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के तगारी गांव में आयोजित स्वर्गीय भान सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले में खन्ना टीम ने हुसैना को 14 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो गेंदबाज पीयूष रहे जिन्होंने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
Trending Videos

कार्यक्रम के अतिथि शाहरुख खान ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर खन्ना टीम के कप्तान सलमान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 98 रन बनाए। कप्तान सलमान ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हुसैना की ओर से संजय ने तीन विकेट और देव कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुसैना टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई। खन्ना की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों का प्रयास जीत में तब्दील नहीं हो सका। पूरी टीम 84 रन पर ऑल आउट हो गई। अमित यादव 35 रन और संजय ने 20 रन बनाकर संघर्ष किया और गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके।
खन्ना की ओर से पीयूष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और साथ ही 10 रन का योगदान भी दिया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका अमित यादव ने निभाई। मैदान पर दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed