फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Scorpion Gang attacks Yajna committee; six injured.

Hamirpur News: बिच्छू गैंग ने यज्ञ समिति पर किया हमला, छह घायल

Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scorpion Gang attacks Yajna committee; six injured.
फोटो29 एचएएमपी 30 घटना के बाद गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी, ग्रामीणों से जानकारी लेतेहुए। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र जरिया के पहरा गांव स्थित सिद्ध बाबा आश्रम में चल रहे यज्ञ के दौरान बीते मंगलवार रात यज्ञ समिति के सदस्यों पर बिच्छू गैंग ने हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख छह नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के सिद्ध बाबा आश्रम में बीते 22 जुलाई से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बीते मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारे की तैयारियां चल रही थीं, जबकि बुधवार को कन्या भोज होना था। घायल कमल के
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अशोक ने बताया कि यज्ञ स्थल पर पहुंचे कुछ युवक महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र हरकतें कर रहे थे। यज्ञ समिति के सदस्यों ने इसका विरोध कर उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उक्त आरोपी वहां से चले गए और बाद में घात लगाकर घर लौट रहे समिति के सदस्यों पर हमला कर दिया।

आरोप है कि गांव के अरविंद, विक्रम, नीलू उर्फ नीलेश, राहुल, मंगल, नवल समेत छह अन्य लोग लाठी-डंडों और पिस्टल के साथ पहुंचे तथा समिति के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई और जानमाल की धमकी दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

नामजद आरोपी नीलू उर्फ नीलेश के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिच्छू गैंग से जुड़े होने और पिस्टल लेकर आने के आरोप की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed