{"_id":"6a6a3fa23c7eeab7270f81b3","slug":"the-thrill-of-the-wrestling-match-at-the-darshan-baba-fair-wrestlers-displayed-their-techniques-and-moves-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143176-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दर्शन बाबा मेले में दंगल का रोमांच, पहलवानों ने दिखाए दांवपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दर्शन बाबा मेले में दंगल का रोमांच, पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
विज्ञापन
फोटो29एचएएमपी32 दर्शन बाबा मेला के दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा (हमीरपुर)। मसगांव में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन बाबा मेले में इस बार दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। गोरखपुर, बांदा, फिरोजाबाद, कुसमरा, कानपुर, औरैया व मथुरा सहित कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा व प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा ने कराया। पहली कुश्ती में मनोज (औरैया) ने विपिन (कानपुर) को छह मिनट में पराजित किया। दूसरी कुश्ती में हरेंद्र (फिरोजाबाद) ने हुकुम (कुसमरा) को शिकस्त दी।
वीरेंद्र (बांदा) और रवि (मथुरा) के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, जबकि सुदामा (चित्रकूट) और सौरव (फिरोजाबाद) की फ्रीस्टाइल कुश्ती ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। मेले में श्रद्धालुओं ने दर्शन बाबा के स्थान पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद व भंडारे का आनंद लिया। दंगल की व्यवस्था दर्शन बाबा कमेटी और ग्राम पंचायत ने की। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा।