{"_id":"6a6a3ee518f4f4524a0382a5","slug":"the-nishad-community-should-be-granted-scheduled-caste-certificates-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143162-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निषाद समाज को मिले अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निषाद समाज को मिले अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 22 राठ में प्रदर्शन करते निषाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने बुधवार को नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी को ज्ञापन भी सौंपा। निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार आदि जातियों का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र निर्गत कराने की मांग की है।
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार निषाद ने कहा कि शासनादेश के अनुसार अधिसूचना जारी कर निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुआ जातियों को पिछड़ी जातियों से निकाल दिया गया है जिसके बावजूद पिछड़ी जातियों का प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। यह सभी जातियां भारत सरकार के शासनादेश के अनुसार संविधान में सूचीबद्ध अनुसूचित जाति की उपजातियां हैं।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से इन सभी जातियों का पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निरस्त कराने व अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत कराने की मांग की है। यहां अशोक कुमार, बल्लू सिंह, मोहन, छिद्दू, सुखराम, अमरचंद्र, लालाराम, रामगोपाल, संतोष कुमार, किशन, राजेश, मानिकचंद आदि कार्यकर्ता रहे।