सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Secondary schools will have prayer meetings in English once a week

Hamirpur News: माध्यमिक स्कूलों पर सप्ताह में एक दिन होगी अंग्रेजी में प्रार्थना सभा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools will have prayer meetings in English once a week
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करना है। साथ ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
Trending Videos

बोर्ड कार्यालय से मिले निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समाचार पत्र पढ़ते समय यदि कोई कठिन शब्द सामने आता है, तो शिक्षक उसका सही उच्चारण कराएं और अर्थ समझाएं। साथ ही उसे वाक्य में प्रयोग करके भी बताएं। इससे विद्यार्थियों की शब्दावली समृद्ध होगी और भाषा की समझ बेहतर होगी। शिक्षकों का मानना है कि इस प्रकार की पहल से छात्रों में संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश आते ही इसे लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करना मकसद है।



महेश कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed